बस्ती

हरीश द्विवेदी को बिहार-कर्नाटक का प्रभारी बनाए जाने पर बस्ती में उत्साह

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को पार्टी ने बिहार और कर्नाटक का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से बुधवार को जारी संगठनात्मक जिम्मेदारियों की सूची में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही पार्टी ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। नई जिम्मेदारी की सूचना मिलते ही बस्ती के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी का संगठन के प्रति समर्पण, राजनीतिक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय उनकी संगठनात्मक भूमिका को मजबूत बनाता है। उन्होंने हरीश द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। हरीश द्विवेदी ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 1991 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। वर्ष 2014 और 2019 में वे बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। अगस्त 2026 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया था। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, अजयपाल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, वीरेन्द्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, राकेश शर्मा, नीलम गौड़, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, विशुद्धानंद तिवारी, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, विनय यादव, जनक राम, राज कुमार शुक्ल, सतेन्द्र सिंह भोलू, राजू पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *