ताजा

गन्ने की खेती का रकबा 2,662 हेक्टेयर बढ़ा

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में गन्ना विकास विभाग के प्रयासों से जनपद में गन्ने की खेती के क्षेत्रफल में 2.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फसल वर्ष 2025-26 में गन्ने का रकबा 95,970 हेक्टेयर था, जो 2026-27 में बढ़कर 98,632 हेक्टेयर हो गया। इस तरह 2,662 हेक्टेयर की वृद्धि दर्ज की गई है। रकबा बढ़ने से गन्ना उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। आगामी पेराई सत्र में चीनी मिलों को भी अधिक गन्ना उपलब्ध होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने गन्ना विकास विभाग को किसानों को उन्नत कृषि तकनीक एवं बेहतर प्रजातियों की जानकारी देने तथा गन्ने की उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *