बहराइच

संचारी रोग अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहींरू एसडीएम

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर। तहसील मुख्यालय पयागपुर में बुधवार को तहसील स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक उपजिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान समेत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने संचारी रोगों के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने, घर-घर सर्वेक्षण कराने तथा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में क्षय रोग नियंत्रण, फाइलेरिया उन्मूलन, कुष्ठ रोग नियंत्रण, कुपोषण की रोकथाम, एनीमिया मुक्त भारत, एंटीलार्वा दवा के छिड़काव और नियमित टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों तथा कोटेदारों को अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने को कहा। बैठक में सीएचसी पयागपुर के अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र तिवारी, विशेश्वरगंज के डॉ. कुणाल मिश्रा, एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित वर्मा, बीईओ अनूप सिंह, नगर पंचायत पयागपुर के सत्यपाल यादव, सीडीपीओ आनंद पाल, आविमला कुमारी, बीपीएम प्रतिभा सोनकर, मनोज यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, बीसीपीएम, डब्ल्यूएचओ एफएम अखिलेश व क्षितिज मिश्रा समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन बीपीएम अनुपम शुक्ल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *