ताजाब्रेकिगंसोनभद्र

पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण।

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ द्वारा ’रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण’ किया गया। निरीक्षण के उपरांत पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा उन्हें सदैव फिट, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ रहकर जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा यू0पी0-112 एवं जनपद के विभिन्न थानों से आए वाहनों का गहन निरीक्षण करते हुए वाहनों की तकनीकी स्थिति, दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। इस दौरान वाहन चालकों एवं संबंधित पुलिस कर्मियों को वाहनों के नियमित रख-रखाव, उपकरणों की सतत कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं समस्त व्यवस्थाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मेस में तैयार भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का परीक्षण किया गया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *