सोनभद्र

महुआरिया में सपा की पीडीए जन पंचायत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र 403-दुद्धी के महुआरिया में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हृदय नारायण प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए विरोधी सरकार है। पीडीए समाज का विकास केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है।उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, अवध नारायण यादव, केवल प्रसाद प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, हीराराम प्रजापति, राम प्रसाद प्रजापति, अनीता प्रजापति, चमेली प्रजापति, फूलवंती प्रजापति, रजवंती प्रजापति, इंद्रावती प्रजापति सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *