सोनभद्र

अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर जनमोर्चा ने तेज किया अभियान

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों को मिलाकर पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को लेकर अभियान तेज किया है। संगठन का कहना है कि क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए इस मुद्दे पर व्यापक एवं तथ्यात्मक जनचर्चा जरूरी है।महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि अलग राज्य की मांग किसी क्षेत्र या समाज के विरोध में नहीं, बल्कि पूर्वांचल के विकास, प्रशासनिक सुविधा और क्षेत्रीय जरूरतों से जुड़ी है। राष्ट्रीय सचिव राजेश यादव ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों पर खुली बहस और जनसंवाद होना चाहिए। संगठन ने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *