ताजा

बलरामपुर नगर को मिलेगी बड़ी सौगातरू 6.53 करोड़ की लागत से बनेगा विशाल एवं सर्वसुविधायुक्त मैरिज हॉल।

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अंतर्गत नगरवासियों को एक बड़ी विकास सौगात मिलने जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप नगर में विशाल एवं सर्वसुविधायुक्त बारात घर (मैरिज हॉल) के निर्माण के लिए ₹6 करोड़ 53 लाख 60 हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।यह स्वीकृति माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से मिली है। प्रस्तावित मैरिज हॉल के निर्माण से नगरवासियों को शादी-विवाह सहित विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक और सुविधाजनक आयोजन स्थल उपलब्ध होगा।शारदीय नवरात्रि में होगा भूमि पूजन अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बारात घर का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से एक आधुनिक और पर्याप्त सुविधाओं से युक्त आयोजन स्थल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नगरवासियों को अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा मैरिज हॉप्रस्तावित बारात घर को आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य नगरवासियों सुव्यवस्थित,सुविधाजनक एवं गरिमापूर्ण आयोजन स्थल उपलब्ध कराना है। मैरिज हॉल का निर्माण पूरा होने के बाद विवाह समारोह,पारिवारिक कार्यक्रम तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए लोगों को बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।तैयार हुआ भव्य 3डी मॉड परियोजना की भव्यता और प्रस्तावित स्वरूप को दर्शाने के लिए मैरिज हॉल का 3 डी मॉडल भी तैयार हो चुका है। 3डी मॉडल के माध्यम से भवन की आधुनिक डिजाइन,प्रस्तावित संरचना और सुविधाओं की स्पष्ट झलक देखने को मिल रही है। इससे आने वाले समय में साकार होने वाले इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की परिकल्पना को समझना आसान होगा। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के प्रयासों से स्वीकृत यह परियोजना नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मैरिज हॉल के निर्माण से जहां नगरवासियों को एक बेहतर आयोजन स्थल मिलेगा,वहीं नगर में आधारभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *