डिजिटल अरेस्ट कर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 2.36 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से 75 लाख रुपये होल्ड/फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई टाटा हैरियर कार, 2.10 लाख रुपये नकद, पांच एंड्रॉयड मोबाइल और इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता का फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया है। मामले में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हायर ज्यूडिशियरी और शासन के अधिकारियों का भय दिखाकर सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट किया और तीन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को प्रयागराज के ओमेक्स अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया।
