सोनभद्र

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बुनकर, मोची, राजमिस्त्री एवं कुम्हार ट्रेड के आवेदकों का 26 सितम्बर को साक्षात्कार

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, विनोद कुमार चौधरी ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान करने हेतु 01 अप्रैल, 2026 के बाद पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों में से दिनांक 25 सितम्बर, 2026 तक प्राप्त आवेदनों का चयन किया जाना है। उन्होंने बताया कि बुनकर, मोची, राजमिस्त्री एवं कुम्हार ट्रेड के आवेदकों का साक्षात्कार दिनांक 26 सितम्बर, 2026 को प्रातः 11रू00 बजे कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्र में आयोजित किया जाएगा। अतः समस्त संबंधित आवेदकों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र आदि से संबंधित समस्त दस्तावेज दो प्रतियों (एक मूल एवं एक छायाप्रति) में लेकर साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *