दो दिनों से बदला मौसम का मिजाज, भारी बारिश की चेतावनी

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जिले में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुककर हो रही बारिश और फुहारों से तापमान में गिरावट आई है, वहीं जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है। बारिश के चलते आवागमन और बाजार प्रभावित हैं। वहीं किसानों को फसलों में जलभराव और फसल गिरने से नुकसान की चिंता सता रही है। मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
