महाराजगंज

भरभराकर ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश

महराजगंज नौतनवा। कच्चे मकान के अचानक भरभराकर ढहने से उसके मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने महिला को मलबे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि मकान कच्चा था और अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में महिला इसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *