महाराजगंज

सोनौली बॉर्डर पर घंटों जाम, एसडीएम का वाहन भी फंसा

Spread the love

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर रविवार को भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सीमा क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि एसडीएम का वाहन भी काफी देर तक जाम में फंसा रहा।बॉर्डर क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ ही मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे पैदल राहगीरों के साथ बाइक और छोटे वाहनों से आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। जाम के कारण कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनौली सीमा पर आए दिन यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वाहनों के अनियंत्रित आवागमन और सड़क पर लगने वाले जाम से स्थिति कई बार गंभीर हो जाती है। रविवार को भी जाम ने यातायात व्यवस्था की स्थिति सामने ला दी। एसडीएम के वाहन के भी जाम में फंसने से यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। लोगों ने सीमा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने तथा जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *