अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने किया थाना घोरावल का अर्धवार्षिक निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ’ ऋषभ रुणवाल’ द्वारा थाना घोरावल का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। थाना परिसर पहुंचने पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई, जिसे अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा स्वीकार किया गया, तत्पश्चात थाना परिसर एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, मेस एवं आवासीय परिसर का बारीकी से जायजा लिया गया। शस्त्रागार के निरीक्षण में शस्त्रों एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा पुलिसकर्मियों से शस्त्रों को खुलवाने एवं जुड़वाने की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। शस्त्रों की सुरक्षित देखरेख एवं नियमित अभ्यास के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मालखाने एवं थाना के विभिन्न रजिस्टर/अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके अद्यतन रख-रखाव, अभिलेखीकरण एवं संबंधित प्रविष्टियों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा अभिलेखों को नियमानुसार व्यवस्थित रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। महिला हेल्प डेस्क, महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता तथा संबंधित हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनका कुशल-क्षेम जाना गया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी घोरावल ’ राजेश कुमार राय’, थाना प्रभारी घोरावल सहित थाना पर नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
