सोनभद्र

सम्भव दिवस में 24 शिकायतें प्राप्त, सभी का कराया गया तत्काल निस्तारण

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जन शिकायतों की सुनवाई एवं उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस ‘सम्भव’ का आयोजन नगर पालिका परिषद में पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गयाजनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 5, ओबरा में 4, रेनुकूट में 2, पिपरी में 3, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 तथा अनपरा में 1 शिकायत शामिल रही।प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश आदि से संबंधित समस्याएं शामिल थीं। अधिकारियों के अनुसार सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों के निस्तारण के लिए तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। सम्भव दिवस के दौरान नगर पालिका के सदस्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *