ताजा

राप्ती के बढ़े जलस्तर पर डीएम ने किया निरीक्षणतुलसीपुर के कैलाशगढ़ व भुसैलवा डीप पर नाव समेत सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर और पहाड़ी नालों के तेज बहाव को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सिसई घाट, कैलाशगढ़ और भुसैलवा डीप का निरीक्षण किया। उन्होंने जलप्रवाह, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।डीएम ने अधिक जलप्रवाह वाले डीप पर नाव समेत सभी आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध रखने तथा जलस्तर की लगातार निगरानी करने को कहा। उन्होंने लोगों से तेज बहाव वाले स्थानों पर आवागमन न करने की अपील की। कैलाशगढ़ और भुसैलवा में जलभराव से प्रभावित फसलों का भी जायजा लिया गया। राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम को फसल क्षति का वास्तविक आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।सिसई घाट पर बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि राप्ती बैराज से डिस्चार्ज कम हुआ है और रात से नदी के जलस्तर में कमी आने की संभावना है। डीएम ने इसके बावजूद संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। बाद में डीएम ने तुलसीपुर स्थित विद्युत उपखंड का निरीक्षण कर अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *