बस्तीब्रेकिगं

नीट-2026 में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्रा हफ़्सा अनवर का शानदार प्रदर्शन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्रा हफ़्सा अनवर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 में 99.23 प्रतिशतक (पर्सेंटाइल) प्राप्त कर विद्यालय तथा जनपद का गौरव बढ़ाया है।छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि हफ़्सा अनवर ने कठिन परिश्रम, नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के बल पर यह सफलता अर्जित की है।विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने हफ़्सा अनवर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि लगन, मेहनत एवं आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *