अवैध राखड़ परिवहन के विरुद्ध शक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई, 02 ट्रेलर सीज’

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ द्वारा अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ’ मेविस टॉक’ एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय’ के कुशल निर्देशन तथा थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान ’राखड़ का परिवहन कर रहे दो ट्रेलर वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर दोनों वाहनों को सीज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।’जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध परिवहन एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

टिप्पणियां