ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर एएसपी ने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों, विवेचकों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं संवेदनशीलता के साथ जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान किया जाए। बिना स्थलीय जांच अथवा पर्याप्त तथ्यों के कोई भी आख्या प्रेषित न की जाए, ताकि शिकायतों के पुनः संदर्भित होने की स्थिति उत्पन्न न हो।एएसपी ने कहा कि आईजीआरएस शासन की महत्वपूर्ण जनशिकायत निस्तारण प्रणाली है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, अनावश्यक विलंब, तथ्यहीन आख्या या औपचारिकता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।गोष्ठी के अंत में शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि एवं जनविश्वास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर आलोक कुमार सिंह, जनपद के सभी थाना प्रभारी, आईजीआरएस से संबंधित कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *