सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोज

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्रं।सेवा संकल्प अभियान के तहत स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को संयोजक प्रो सुभाष राम की देख रेल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अन्नू वर्मा प्रथम, परशु यादव व बाबिया खातून द्वितीय तथा प्रियल पांडेय व अमरजीत यादव तृतीय स्थान पर रहे। रील प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम और विकास कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किए। भाषण प्रतियोगिता में परशु यादव प्रथम, अमरजीत यादव द्वितीय तथा बाबिया खातून तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियल पांडेय व मीनाक्षी संयुक्त रूप से रहे, द्वितीय स्थान पर सलोनी व अंशू कुमार तथा तृतीय स्थान पर श्रेया व प्रिया संयुक्त रूप से रहीं। प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार ने प्रतियोगिता विजेता बच्चों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को और सशक्त बनाने का प्रयासहम सभी लोगो को करना चाहिए जिससे बच्चे जिला और प्रदेश स्तर पर महाविद्यालय एवं सोनभद्र जनपद का नाम रोशन कर सके। इस दौरान डॉ विनोद बहादुर सिंह, डॉ आलोक कुमार व डॉ वैशाली शुक्ला निर्णायक मंडल में रहे। सभी का धन्यवाद ज्ञापन प्रो सुभाष राम ने किया।

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *