सीधे खबरों पर जाएं
Wednesday, 18 November 2026
विज्ञापन

शिवाँचल जोन की खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न।

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज शाहगंज सोनभद्र पर आयोजित माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया जिसमें क्षेत्र के दर्जनों विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया इस खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद ,लंबी कूद भा, चक्र प्रक्षेप,हैमर थ्रो दौड़ सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग,व सब जूनियर वर्ग के प्रतिभागी रहे। जिसमें 400 मी सीनियर बालक वर्ग में भावेश सिंह जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज शाहगंज प्रथम मनीष मां संबोधि देवी इंटर कॉलेज जोगीनी 800 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में प्रतिमा इंटर कॉलेज गवर्नमेंट इंटर कॉलेज घोरावल प्रथम अंतिमा जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज शाहगंज वही 1500 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में विभा सिंह जंग बहादुर इंटर कॉलेज शाहगंज प्रथम प्रीति गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मुडीलाडीह द्वितीय वहीं जूनियर बालक ऊंची कूद में आदित्य जन सेवा इंटर कॉलेज फुलवारी प्रथम अजीत पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज द्वितीय लंबी कूद बालक वर्ष में रामकृष्ण जीआईसी घोरावल प्रथम संजय कुमार मा संबोधी इंटर कॉलेज जोगिनी द्वितीय लंबी कूद बालिका वर्ग में मीना जन सेवा इंटर कॉलेज प्रथम सविता विमला देवी इंटर कॉलेज गेदरी द्वितीय रहे। प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी जनपदीय प्रतियोगिता में कल बुधवार को सोनांचल इंटर कॉलेज दूद्धी में प्रतिभाग करेंगे । खेल प्रतियोगिता को संपन्न करने वाले अध्यापक अमित कुमार सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, संजय सिंह ,दयाराम यादव, अनिल कुमार मिश्रा, राहुल कुमार, नवीन कुमार बिन्द, सत्यप्रकाश चौबे, राकेश कुमार,शैलेष उपाध्याय समेत दर्जनों व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *