दुद्धी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड की धनराशि करायी वापस

दैनिक बुद्ध कां संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) ऋषभ रुणवाल’ एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी’ के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के पीड़ित की ₹9,400/- धनराशि वापस करायी गयी।आवेदक रुद्र प्रताप पुत्र उमाकान्त निवासी ग्राम बीड़र, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा न्च्प् के माध्यम से ₹14,400/- की धनराशि फ्रॉड कर ली गयी थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क थाना दुद्धी द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए त्वरित कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान ₹9,400/- की धनराशि होल्ड करायी गयी तथा डत्ड पोर्टल के माध्यम से सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर उक्त होल्ड धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (आप0), क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर हेल्प डेस्क टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

टिप्पणियां