बहराइचब्रेकिगं

नेपाल के तीन नागरिकों पर दोहरी नागरिकता का आरोप, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बहराइच में दर्ज हुआ मुकदमा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। बहराइच जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र से दोहरी नागरिकता का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि नेपाल के बांके जिले के तीन निवासियों ने कथित तौर पर कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कराकर बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनहा का निवासी होने के दस्तावेज भी बनवा लिए।मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रूपईडीहा थाने में तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नानपारा को सौंपी गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब दस्तावेजों की सत्यता, नागरिकता से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *