शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस अलर्ट,

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।आगामी ’शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व’ के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ’09.10.2026’ को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र के परेड ग्राउंड में ’दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल’ का आयोजन किया गया।यह अभ्यास ’पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन एवं ’अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल’ के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा’, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन भुवनेश्वर सिंह’ एवं क्षेत्राधिकारी राज सोनकर’ द्वारा संपन्न कराया गया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दंगा नियंत्रण संबंधी तैयारियों का आकलन, पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना तथा दंगा निरोधी उपकरणों के प्रयोग एवं निर्धारित रणनीतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को ’एंटी-रायट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस के गोले, ग्रेनेड, लाठी-डंडे, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन शील्ड, हैंड गार्ड एवं लेग गार्ड’ आदि उपकरणों की जानकारी दी गई। उपकरणों की जाँच के उपरांत पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय में सुरक्षा उपकरण धारण कर दंगा नियंत्रण की विभिन्न प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया, ताकि वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।बलवा ड्रिल के दौरान विभिन्न विशेष टीमों का गठन कर उनके दायित्वों एवं कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया।अभ्यास के दौरान सभी टीमों को उनके दायित्वों के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। साथ ही ’संयम, विधिसम्मत कार्रवाई, मानवाधिकारों के संरक्षण तथा परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक बल प्रयोग’ के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग देकर ड्यूटी संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए तथा ’नवरात्रि ड्यूटी हेतु जनपद मीरजापुर रवाना किया गया।’इस अवसर पर जनपद के थाना प्रभारीगण, पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रशिक्षणरत रिक्रूट तथा अन्य संबंधित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।सोनभद्र पुलिस आगामी शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’

टिप्पणियां