सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

विंढमगंज में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Spread the love


दैनिक बुद्ध कां संदेश
सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपुरा गांव के समीप बैरखड़ बीट अंतर्गत बालू के कथित अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और करीब एक घन मीटर बालू बरामद करते हुए भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।विभागीय अभिलेख के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1रू15 बजे हरपुरा गांव के समीप बालू का अवैध परिवहन किए जाने के मामले में राजेंद्र गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता, निवासी हरपुरा, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र तथा एक-दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम, 1927 (यथासंशोधित 2000) की धारा 41/42 एवं 69 के अंतर्गत अपराध पंजीकृत किया गया है।कार्रवाई के दौरान नीले रंग का एक पावरट्रैक ट्रैक्टर, मॉडल नंबर 434म्7, एक ट्रॉली और लगभग एक घन मीटर बालू बरामद किया गया। विभागीय विवरण में ट्रैक्टर का चेचिस नंबर ज्053792929त् तथा इंजन नंबर म्छज्म् 2395 दर्ज है। बरामद ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था।वन विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। बालू के स्रोत और परिवहन से संबंधित अन्य तथ्यों की जानकारी विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *