सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

रवि-अमित की जोड़ी ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में बढ़ाया सिद्धार्थनगर का मान

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती/सिद्धार्थनगर।बस्ती में शनिवार को आयोजित बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट में सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर सहित अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में सिद्धार्थनगर की ओर से रवि अग्रवाल और अमित उपाध्याय की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शानदार रैलियों, बेहतरीन शॉट्स और दमदार खेल से खिलाड़ियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सिद्धार्थनगर की जोड़ी ने प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।उपविजेता बनने के बाद रवि अग्रवाल ने कहा कि खेल हमें प्रतिस्पर्धा के साथ अनुशासन, टीम भावना और एक-दूसरे का सम्मान करना भी सिखाता है। इस शानदार आयोजन का हिस्सा बनकर साथियों के साथ समय बिताना बेहद सुखद अनुभव रहा। प्रतियोगिता में संजय कौशल, आनंद सिंह, मंटू जायसवाल, इंस्पेक्टर मिथलेश राय, इंद्रेश, दिव्यांशु, सादिक, अस्मित वर्मा, अजय वर्मा, अधिवक्ता मृत्युंजय सहाय, राजीव शुक्ला और गौरव सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी कोर्ट पर अपना दमखम दिखाया।सिद्धार्थनगर की जोड़ी के उपविजेता बनने पर खेल प्रेमियों और साथियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *