रामलीला में ताड़का बध अहिल्या उद्धार लीला का हुआ मंचन

दैनिक बुद्ध का संदेश
करमा/सोनभद्र।करमा बाजार में हो रही रामलीला में मंगलवार को ताड़का बध व अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया गया मुनि विश्वामित्र जब यज्ञ करते हैं तो निशिचर गण उन्हें सताते है यज्ञ विध्वंस कर जाते हैं जिससे परेशान होकर महाराज दशरथ के दरबार में जाकर यज्ञ की रक्षा हेतु राम व लक्ष्मण को माग लेते हैं । राम ने जंगल में जाते समय ताड़का , मारीच ,सुबाहु, आदि राक्षसों का बध कर मुनि के यज्ञ की रक्षा करते हैं जनक नगर जाते समय शापित अहिल्या के उद्धार की लीला का सजीव मंचन पात्रों द्वारा किया गया मंच का संचालन ब्रहमानंद त्रिपाठी ने किया शान्ति व सुरक्षा के दृष्टिगत करमा पुलिस क्षेत्र में चक्रमण करती रही।

टिप्पणियां