ब्रेकिगंमहाराजगंज

घरों में घुसा बारिश का पानी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनौली /महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड संख्या-14 स्थित लोहिया नगर में जल निकासी बाधित होने से बारिश का पानी जमा हो गया है। जलभराव के कारण किसान रामविलास शर्मा , कन्हैया लाल, जय प्रकाश,का खेत पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिससे फसल को नुकसान की आशंका है। वहीं लगातार जलभराव के चलते आसपास के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आर.के. इलेक्ट्रॉनिक्स के मकान सहित अन्य घरों में भी पानी भर जाने से परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में यही समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *