ताजाबहराइचब्रेकिगं

विपक्षी नेताओं के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीपल चौराहे पर फूंका धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। संसद परिसर के बाहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा अन्य विपक्षी सांसदों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के पीपल चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले विपक्षी नेताओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *