ताजाबहराइचब्रेकिगं

नानपारा में भाजपा ने कसा संगठन का शिकंजा, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में गूंजी चुनावी तैयारी की हुंकार

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
नानपारा, बहराइच। आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में नानपारा में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा श्टेनीश् पहुंचे। वहीं विधायक रामनिवास वर्मा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और महत्वपूर्ण बना दिया। भाजपा नेता कृपाराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका मजबूत करने और संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है और प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच पहुंचना होगा। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *