ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

श्रावस्ती विधायक आवास पर भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, 2027 मिशन के लिए संगठन मजबूती पर जोर

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। विधायक राम फेरन पांडे के आवास पर बुधवार को श्रावस्ती विधानसभा के भाजपा बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन ष्मेरा बूथ, सबसे मजबूत विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राम फेरन पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बलरामपुर प्रदीप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान इकौना मंडल के बूथ अध्यक्ष विनोद कुमार का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से सक्रियता और निष्ठा के साथ कार्य कर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधायक राम फेरन पांडे ने योगी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 500 छोटी-बड़ी सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद को रेल संपर्क से जोड़ने और एयरपोर्ट परियोजना को शीघ्र क्रियान्वित करने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। सम्मेलन में पूजा पांडे, सुनील कुमार चौधरी, ग्राम प्रधान छांगुर प्रसाद, अनोखी लाल पाठक, जानकी प्रसाद वर्मा, सच्चिदानंद शुक्ला, प्रदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *