ताजाबहराइचब्रेकिगं

ट्रेन आने से पहले रेलवे फाटक तोड़कर भागी पिकअप, भूपगंज में बड़ा रेल हादसा टला

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर (बहराइच)। थाना पयागपुर क्षेत्र के भूपगंज बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई। ट्रेन के आगमन की सूचना मिलते ही रेलवे गेटमैन ने नियमानुसार दोनों ओर के बैरियर बंद कर दिए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बंद बैरियर को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें तोड़ते हुए मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलवे फाटक के दोनों बैरियर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और गेटमैन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि ट्रेन क्रॉसिंग तक पहुंचने से पहले स्थिति नियंत्रित कर ली गई, जिससे एक संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार पिकअप और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे फाटक पर नियमों की अनदेखी कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। इस घटना ने एक बार फिर यातायात अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *