ताजाब्रेकिगंमहाराजगंज

अड्डा बाजार को ब्लॉक बनाने की मांग फिर गूंजी, युनुस खान ने मुख्यमंत्री को भेजा ऑनलाइन पत्र

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
महराजगंज। अड्डा बाजार को नवीन विकास खंड बनाने की मांग को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। युनुस खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भेजकर अड्डा बाजार को नया ब्लॉक घोषित करने की मांग की है। युनुस खान ने कहा कि अड्डा बाजार क्षेत्र लंबे समय से विकासखंड की सुविधा से वंचित है। आसपास की बड़ी आबादी और दर्जनों ग्राम सभाओं के लोगों को सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक जरूरतों के लिए दूर स्थित ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं। उन्होंने कहा कि अड्डा बाजार को ब्लॉक का दर्जा देना केवल एक प्रशासनिक मांग नहीं, बल्कि हजारों ग्रामीणों की सुविधा और क्षेत्र के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। खास बात यह है कि युनुस खान पूर्व में भी अड्डा बाजार को विकासखंड बनाने की मांग उठा चुके हैं। अब उन्होंने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन पत्र भेजकर इस मांग को शासन के समक्ष फिर मजबूती से रखा है। युनुस खान ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का सर्वेक्षण कराकर अड्डा बाजार को नवीन विकास खंड घोषित करने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस जनहित की मांग पर गंभीरता से विचार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *