सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

एलआईसी अभिकर्ता संघ बस्ती के चुनाव में राम विनय पांडेय अध्यक्ष, रामचंद्र शुक्ल महामंत्री निर्वाचित

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ बस्ती का चुनाव बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में संपन्न हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी वशिष्ठ कुमार पांडेय, सुरेश कुमार श्रीवास्तव और संजय कुमार सिंह की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव में डा. जितेंद्र नाथ मिश्र को मुख्य संरक्षक, राम विनय पांडेय को अध्यक्ष, रामचंद्र शुक्ल को महामंत्री तथा एसके सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप शुक्ल निर्वाचित हुए। एसपी चौधरी, शिव कुमार शुक्ल, एमपी सिंह और राम बिहारी उपाध्याय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। प्रमोद मिश्रा को संगठन मंत्री, विमल मिश्र को मीडिया प्रभारी तथा विवेक कुमार मिश्र को सह मीडिया प्रभारी चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन अभिकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है। किसी भी अभिकर्ता के सामने चुनौती आने पर संगठन परिवार की तरह उसके साथ खड़ा रहता है। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों से निरंतर सहयोग देने का आह्वान किया। चुनाव अधिकारी वशिष्ठ कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन ने विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को लेकर संघर्ष किया है और कई मामलों में सफलता भी हासिल की है। सुरेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह और गिरिजेश त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष राम विनय पांडेय और महामंत्री रामचंद्र शुक्ल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन राजेश कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डा. जितेंद्र नाथ मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, शिव मूरत चौधरी, शिवप्रसाद चौधरी, विजय चौधरी, दीपक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, फखरुद्दीन अली अहमद, शिरोमणि मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, महेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, दान बहादुर पाल, माता प्रसाद त्रिपाठी, शिवाकांत त्रिपाठी, नंदलाल चौधरी, सतीश कुमार मिश्र, राम महेश यादव, भोलानाथ ओझा, वीरेंद्र कुमार दुबे, सुभाष वर्मा, हरि प्रकाश मिश्रा, राम लौट मौर्य, चंद्र प्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *