बहराइच

कबरीयन पुरवा में सड़क की हालत खस्ताहाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से समस्या दूर कराने की उठाई मांग

Spread the love


दैनिक सत्ता मंत्र
फखरपुर/बहराइच। विकासखंड फखरपुर अंतर्गत कबरीयन पुरवा (कुण्डासपारा) गांव में बदहाल रास्ता ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गांव की सड़क की स्थिति ऐसी है कि लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्ते की हालत खराब होने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल नहीं की गई।ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान गांव में वोट मांगने पहुंचने वाले नेता चुनाव के बाद ग्रामीणों की समस्याओं से दूर नजर आते हैं। लोगों का सवाल है कि क्या गांव में प्रधान, विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वे ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से देखें?ग्रामीणों का कहना है कि विधानसभा कैसरगंज-288 क्षेत्र में आने वाले इस गांव की बदहाल तस्वीर विकास के दावों की हकीकत बयां कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से रास्ते की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द सुधार कराने की मांग की है।अब देखना यह है कि जिम्मेदारों की नजर इस बदहाल रास्ते पर कब पड़ती है और ग्रामीणों को कब राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *