ताजाबस्तीब्रेकिगं

कावड़ मेले से पहले गरमाया भदेश्वर नाथ मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला, प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। राजस्व ग्राम भदेश्वर नाथ स्थित प्रसिद्ध बाबा भदेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए भदेश्वर नाथ गांव निवासी राकेश गिरी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर की देखरेख सैकड़ों वर्षों से गांव के गोस्वामी परिवार अपने-अपने वंशानुगत हिस्से के अनुसार करते आ रहे हैं। इस बार श्रावण मास और कांवड़ मेले की व्यवस्था उनके पट्टी के हिस्सेदारों की बारी है। आरोप है कि मंदिर की अधिकांश भूमि पर कुछ हिस्सेदारों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। इससे अन्य हिस्सेदारों के अधिकार और हिस्से प्रभावित हो रहे हैं। राकेश गिरि ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर अवैध कब्जे हटवाने तथा सभी हिस्सेदारों को उनका हक दिलाने के लिए विधिक कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में हस्ताक्षर करने वालों में ’मन्दिर समिति अध्यक्ष राजेश गिरी, कोषाध्यक्ष कृष्णदेव गिरि’, नीरज गिरि, अभिषेक, आदित्य गिरि, धर्मेंद्र गिरि, सुबोध गिरि, अनिल, अजय गिरि, भीम गिरि, सुधीर गिरि, कृष्णदेव पूरी, राज गिरि, विकास पूरी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *