कैसरगंज तहसील में 88.30 लाख से बनेगा अधिवक्ता कक्ष एवं हॉल, भूमिपूजन संपन्न
दैनिक सत्ता मंत्र
कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए ₹88.30 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक अधिवक्ता कक्ष एवं हॉल के निर्माण कार्य का सोमवार को भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य एमएलसी पद्मसेन चौधरी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कराया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी पद्मसेन चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गंगाधर मिश्र ने की। कार्यक्रम का संचालन कौशलेंद्र सिंह ने किया। नवनिर्मित अधिवक्ता कक्ष एवं हॉल से अधिवक्ताओं को बैठने के साथ ही आवश्यक बैठकों के आयोजन के लिए बेहतर एवं सर्वसुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसडीएम प्रशांत कुमार नायक, डीएसपी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विधायक आनंद कुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह विसेन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
