कोतवाली नगर से महज 13 किलोमीटर दूर देवरिया रानीजोत में सागौन-शीशम की कटान, जिम्मेदार कौन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। थाना कोतवाली नगर से महज 13 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत देवरिया रानीजोत में बड़ी संख्या में सागौन एवं शीशम के पेड़ कथित तौर पर बिना आवश्यक परमिट कटवाए जाने का मामला सामने आया है। मामले में कथित वन माफिया पप्पू उर्फ भौकाली का नाम सामने आ रहा है। उसे पूर्व में जिला बदर किए जाने की बात भी कही जा रही है।मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारी एस.पी. त्रिपाठी को दिए जाने पर उन्होंने बताया कि घटनास्थल की जांच कराई गई है। हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।वहीं, इस तरह खुले तौर पर पेड़ों की कटान का मामला सामने आने से स्थानीय वन कर्मचारियों की निगरानी और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, स्थानीय वन कर्मचारियों की भूमिका को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विभागीय जांच जरूरी है।अब वन विभाग की जांच एवं राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है। पेड़ों की कटान तथा परमिट संबंधी अभिलेखों की भी जांच की जा रही है।
