सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नोडल अधिकारी ’सुश्री मेविस टॉक’ के कुशल पर्यवेक्षण में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत 14.10.2026 को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।थाना ओबरा क्षेत्ररू’ क्षेत्राधिकारी ओबरा ’ प्रभात राय’ के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय विद्यालय, ओबरा में थाना ओबरा पुलिस, विद्यालय प्रशासन, मिशन शक्ति टीम एवं साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह, बाल शोषण, दहेज प्रथा एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई। थाना शक्तिनगर क्षेत्ररू’ क्षेत्राधिकारी पिपरी ’ हर्ष पाण्डेय’ के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बीना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।’सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकतारू’ महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बालश्रम, बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक समस्याओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराधों से बचावरू’ साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *