बहराइच

खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम गजपतिपुर गौशाला से कुछ दूरी पर रविवार को खेत में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। रंग सांवला, कद-काठी मध्यम है। सिर के बाल छोटे-छोटे मुड़े हुए हैं और दाढ़ी नहीं है। उसने नेवी ब्लू रंग की हाफ बाजू की टी-शर्ट पहन रखी है, जिसके ऊपरी हिस्से पर सफेद व लाल रंग की पट्टी तथा सफेद रंग का चक्र बना है, जिस पर ‘त्।प्ळ।क्’ लिखा है। नीचे नीले रंग का हाफ पैंट पहने है। दाहिने हाथ में राखी और गले में लाल-काले रंग का धागा बंधा है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए के युवक के संबंध में जानकारी हो अथवा कोई परिचित या रिश्तेदार लापता हो तो थाना कोतवाली देहात बहराइच के मोबाइल नंबर 9454403977 या चौकी प्रभारी टिकोरा मोड़ के मोबाइल नंबर 7651996780 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *