गणेश विसर्जन मार्ग को दुरुस्त कराने में जुटा प्रशासन

दैनिक बुद्ध का संदेश
पयागपुर। नगर पंचायत पयागपुर क्षेत्र के भूपगंज बाजार में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विसर्जन रूट पर रास्ते की खराब स्थिति को देखते हुए उप जिलाधिकारी पयागपुर संजय कुमार पांडेय के निर्देश पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी की मदद से राबिश गिराकर मार्ग को दुरुस्त कराया गया।प्रशासन की ओर से मार्ग को समतल कर आवागमन योग्य बनाया गया, ताकि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और आयोजकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संबंधित कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कराईं। प्रशासन का प्रयास है कि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की बाधा न आए। स्थानीय लोगों ने भी विसर्जन मार्ग को दुरुस्त कराए जाने की पहल की सराहना की।
