ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण और गांव में इंटरलॉकिंग सड़क की उठाई मांग

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। रमपुरवा गांव में क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। महिलाओं समेत ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिया का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया लंबे समय से खराब है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिया का जल्द निर्माण कराने की मांग की।इसके साथ ही गांव में जलभराव और खराब रास्तों की समस्या को देखते हुए इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की भी मांग उठाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
