ताजाब्रेकिगंमहाराजगंज

छपवा से गांधी चौक तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा, विधायक ऋषि त्रिपाठी की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
नौतनवा/महाराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नौतनवा में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में छपवा से गांधी चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। तिरंगा यात्रा छपवा से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंची। रास्ते में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी ने तिरंगा यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *