ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

जगतजीत इंटर कॉलेज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5000 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। इकौना स्थित जगतजीत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ उप जिलाधिकारी इकौना रविंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। झंडा देश की शान और पहचान है रू एसडीएम इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करना चाहिए। तिरंगा हमारे देश की शान और पहचान है तथा यह शांति, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। 5000 छात्र-छात्राओं ने किया नगर भ्रमण प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने बताया कि तिरंगा यात्रा में करीब 5000 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने इकौना के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस दौरान “सबसे प्यारा, सबसे न्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा” सहित विभिन्न देशभक्ति उद्घोष किए गए। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार वर्मा, उदयभान पांडे, अवधेश कुमार चौधरी, हनुमान प्रसाद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *