ताजाबस्तीब्रेकिगं

जन अधिकार पार्टी की बैठक में बनी विधानसभा चुनाव की रणनीति

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रसेन पाल ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह एकजुटता ही सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। मौर्य ने बताया कि पार्टी सभी वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत है और भविष्य में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।विशिष्ट अतिथि और मण्डल प्रभारी शिवाजी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि एक एकजुट संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकता है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाय। जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य ने स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने, आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। संचालन जिला महासचिव झिनकान मौर्य ने किया। बैठक में जगन्नाथ मौर्य, विकास गौतम, झिनकान मौर्य, अभिषेक मौर्य, अखिलेश प्रजापति, प्रदीप मौर्य, पवन मौर्य, पंचराम मौर्य, अजय मौर्य, घनश्याम मौर्य, भागीरथी मौर्य, चन्द्रगुप्त मौर्य, रामकेश मौर्य, रामदेव मौर्य, वेदप्रकाश मौर्य, आशाराम मौर्य, मनोज मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य, राम कोमल मौर्य, परशुराम चौधरी, लल्लन यादव, अजय जायसवाल, रविन्द्र शर्मा, जयलाल भारती, हरीराम मौर्य, सुरेश मौर्य, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *