जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि एवं पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व मामलों सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुईं।एसपी ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को कार्रवाई की जानकारी समय से दी जाए। लापरवाही या अनावश्यक विलंब मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
