ताजाब्रेकिगंमहाराजगंज

जनसेवा के पांच साल पूरे, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया का भावुक संदेश बना चर्चा का विषय

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
नौतनवा/महराजगंज। विकासखंड नौतनवा के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया का पांच वर्षीय कार्यकाल सोमवार को पूरा हो गया। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्रवासियों के नाम भावुक संदेश जारी कर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दे रहे हैं। राकेश मद्धेशिया ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के रूप में केवल जनप्रतिनिधि की भूमिका नहीं निभाई, बल्कि क्षेत्र के बेटे की तरह हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहने का प्रयास किया। जनता की समस्याओं को अपनी समस्या मानते हुए उनका समाधान कराने और विकासखंड नौतनवा में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उनके कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो उन्हें अपना छोटा भाई या बेटा समझकर क्षमा करें। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्लॉक प्रमुख ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार वह आगामी छह माह तक प्रशासक के रूप में विकासखंड नौतनवा की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी क्षेत्रवासियों का सहयोग मिलता रहेगा और वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनहित और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। ब्लॉक प्रमुख के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर जारी उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें सफल कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *