जिला एकीकरण समिति की बैठक 25 सितम्बर को
दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला एकीकरण समिति, सोनभद्र की द्वितीय त्रैमासिक बैठक 25 सितम्बर, 2026 को अपराह्न 01रू00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र में प्रशासक, जिला पंचायत, सोनभद्र की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में जनपद में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता एवं लोकतांत्रिक भावना को बढ़ावा देने तथा साम्प्रदायिक एकता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को निरंतर बनाए रखने सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, सोनभद्र ने संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
