ट्रांसपोर्ट परिसर में उतर रही थी पटाखों की खेप, नौतनवा पुलिस ने 50 लाख का माल पकड़ा

दैनिक बुद्ध का संदेश
नौतनवा, महाराजगंज।नौतनवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रांसपोर्ट परिसर से करीब 50 लाख रुपये कीमत के पटाखों की खेप बरामद कर जब्त की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पटाखों की बड़ी खेप परिसर में उतारे जाने की सूचना पर कार्रवाई की।बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्ट परिसर में पटाखों की खेप उतारी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मात्रा में मौजूद पटाखों को कब्जे में ले लिया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से परिसर में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखों की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां भेजा जाना था। इसके साथ ही पटाखों के परिवहन और भंडारण से संबंधित निर्धारित नियमों एवं आवश्यक अनुमति का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।
