ताजा

ट्रेड शो में बलरामपुर के चार उद्यमियों ने दिखाया हुनर

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में बलरामपुर के चार उद्यमी अपने स्थानीय उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे जनपद के पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प और आयुर्वेदिक उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है। एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत ओम प्रकाश द्वारा घमंजा चाट तथा अरविंद गुप्ता द्वारा नारियल की बर्फी व कलाकंद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। महिला उद्यमी भानमती मूंज क्राफ्ट, हैंडीक्राफ्ट व हैंडबैग लेकर पहुंची हैं। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत इरम जावेद आयुर्वेदिक हेयर ऑयल समेत अन्य उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं।जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने उद्यमियों की सहभागिता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा देकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेड शो से उद्यमियों को नए खरीदारों और बाजारों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *