ताजाब्रेकिगं

ठूठीबारी में तस्करी का खुलासा, पिकअप से 2.91 लाख के बिस्कुट बरामद

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 2.91 लाख रुपये कीमत के बिस्कुट बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रविवार सुबह करीब 8रू30 बजे एसएसबी रोड स्थित भरवलिया बंधे के पास संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन से बिस्कुट के 108 गत्ते बरामद हुए। प्रत्येक गत्ते में 60 पीस बिस्कुट बताए गए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत 2,91,600 रुपये आंकी गई है।पुलिस ने मौके से अखिलेश जायसवाल उर्फ स्नेही (26) पुत्र उमेश जायसवाल, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं कांस्टेबल गौरव पासवान शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *